छोरियां चली गांव: फिल्म 'जवान' से चर्चा में आईं रेहा सुखेजा वर्तमान में जी-टीवी के शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आ रही हैं। हाल ही में, एक टास्क के दौरान उन्हें भावुक होते हुए देखा गया। इस टास्क में 'अग्नि परीक्षा' के दौरान, रेहा ने एक 12 साल की लड़की के बारे में बताया, जिसका सपना आईएएस बनने का है। लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण उसका परिवार उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता। रेहा ने कहा कि वह लड़की अपनी शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा।
उस पल में भावनाओं का सैलाब
रेहा सुखेजा ने शो में बताया कि जब उन्होंने उस 12 साल की लड़की की कहानी सुनी, तो वह बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उस लड़की का सपना आईएएस बनने का है, लेकिन उसे यह भी पता है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति इसे पूरा करने में मदद नहीं कर सकती। रेहा ने कहा कि जब उस लड़की ने अपनी स्थिति बताई, तो वह अंदर से टूट गईं। उस लड़की को पहले से ही यह एहसास था कि शायद उसका सपना कभी पूरा नहीं होगा।
View this post on InstagramA post shared by 7th Ahad (@ahad7th)
लड़की का सपना पूरा हो
रेहा ने आंसू भरी आंखों से कहा कि वह बस यही चाहती हैं कि उस लड़की का सपना किसी भी तरह पूरा हो जाए। इस समय उन्हें और कुछ नहीं चाहिए। रेहा की यह भावना वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गई। उन्होंने यह बात 'अग्नि परीक्षा' चुनौती का सामना करने से पहले कही थी। इस टास्क में रेहा ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह इसे जीत नहीं पाईं। कृष्णा श्रॉफ ने टास्क जीतकर छोरी नंबर वन का खिताब हासिल किया और रेहा को नॉमिनेट कर दिया। हालांकि, रेहा की भावनाओं ने सभी का दिल जीत लिया।
You may also like
Jio के इन दो रिचार्ज प्लान की कीमत में 50 रुपये का अंतर, जानें कौन दे रहा लंबी वैलिडिटी के लिए बेस्ट बेनिफिट्स
ममता बनर्जी ने अगले सप्ताह फिर बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक
प्रदेश कांग्रेस के राजभवन अभियान के दौरान हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में
जींद : एनएचएम कर्मियों ने दो घंटे किया कार्य का बहिष्कार
पानीपत: नहर में नहाते वक्त युवक डूबा, खूबड़ू झाल पर मिला शव